home page

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

 | 

बिश्वनाथ (असम), 26 जून (हि.स.) । बिश्वनाथ जिले के गहपुर इलाके में ट्रक द्वारा ठोकर मार जाने से स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गहपुर के मागनी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा स्कूटी को पीछे से ठोकर मारे जाने की वजह से स्कूटी (एज,-32बी-7895) पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान सपन बोरा और गौतम हजारिका के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी