home page

हाथी के हमले में दो महावत घायल

 | 

गोलाघाट (असम), 18 अगस्त (हि.स.)। गोलाघाट जिले के राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा में एक पालतू हाथी द्वारा किए गए हमले में दो महावत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के वन अधिकारियों से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार उद्यान के एक पालतू हाथी द्वारा किए गए हमले में दो महावत घायल हो गए । घायलों की पहचान संजीव पेगू और महेंद्र पाटगिरी के रूप में की गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी