नकली सोने की नाव बेचने आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो ठग जागीरोड में गिरफ्तार
| Jul 7, 2026, 11:25 IST
मोरीगांव (असम), 07 जुलाई (हि.स.)। नकली सोने की नाव बेचने के प्रयास में कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो कथित ठगों को जागीरोड में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कर्नाटक निवासी सुमित पाटिल और महाराष्ट्र निवासी प्रवीण कुली के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर नेली पुलिस ने दोनों को धर दबोचा और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपित किसी अंतरराज्यीय ठगी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

