home page

नगांव में भीषण सड़क हादसा, वाहन में जिंदा जले दो लोग

 | 
नगांव में भीषण सड़क हादसा, वाहन में जिंदा जले दो लोग


नगांव (असम), 24 सितंबर (हि.स.)। असम के नगांव जिले के पुरनीगुदाम में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की वाहन के अंदर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के पंजीकरण नंबर एआर 01 डब्ल्यू 5107 वाला तेज रफ्तार वाहन सड़क डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा।

आग की चपेट में आने से वाहन के अंदर फंसे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश