home page

डूबने से दादी और पोती की मौत

 | 

विश्वनाथ (असम), 04 सितंबर (हि.स.)। विश्वनाथ जिले के बरूकूरा इलाके में तालाब में डूबने से दादी और पोती की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात तालाब में डूब रही पोती को बचाने के चक्कर में दादी भी तालाब में डूब गई। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई ।

मृतकों की पहचान उज्ज्वल माझी और मालती मांझी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दादी और पोती की अचानक हुई मौत की वजह से इलाके में मातम छाया हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी