home page

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल

 | 

नगांव (असम), 23 अक्टूबर (हि.स.)। नगांव जिले के कलियावर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात कलियाबर के राडलू इलाके में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 715 पर एक बाइक और कार के बीच हुए आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस सड़क हादसे में मारे गए लोगों की पहचान भोला सौताल और किसान सोताल के रूप में की गई है । जबकि गंभीर रूप में घायल की पहचान कारण सोताल के रूप में की गई है। घटना के बाद कार में सवार और चालक फरार होने में सफल रहा। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना में शामिल कार चालक की तलाश कर रही है।-------

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी