सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
| Oct 10, 2026, 11:53 IST
कामरूप (असम), 10 अक्टूबर (हि.स.) । कामरूप ग्रामीण जिले के हाजो में हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हाजो इलाके में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनों बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जयंत बर्मन और विक्की बोरो के रूप में की गई है। जयंत कामरूप के सिंगीमारी का रहने वाला था। वहीं, विकी गोरेश्वर का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

