home page

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक अन्य घायल

 | 
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक अन्य घायल


सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक अन्य घायल


उदालगुरी (असम), 02 सितंबर (हि.स.)। उदालगुरी जिले के भुइयांखाती इलाके में तेज रफ्तार कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात जिले के भुइयांखाती इलाके में अनियंत्रित होकर एक कार पक्का दीवार से जा टकरायी, जिसकी वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमांशु सहरिया और मानस काकती के रूप में की गई है। मृतक मानस एक शिक्षक थे, वहीं हिमांशु एक बिजनेसमैन था। दोनों शिपाझार के रामगांव के रहने वाले बताए गए हैं ।. वहीं, कार में सवार अन्य एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी