सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत
मोरीगांव (असम), 17 अगस्त (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड इलाके में हुए एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को जागीरोड थाना क्षेत्र के भोमोरागुड़ी इलाके में जागीरोड से गुवाहाटी की ओर जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से जा टकराई। जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार एक महिला और पुरुष की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जागीरोड पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोरीगांव सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना से पहले दोनों जागीरोड के देवसाल शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे, लौटते समय यह हादसा हुआ। अंतिम सूचना मिलने तक सड़क हादसे में मारे गए दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

