home page

जंगली हाथी के हमले में दो की मौत

 | 

शोणितपुर (असम), 22 सितंबर (हि.स.)। शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली के पसकत इलाके में जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ढेकियाजुली के पसकत इलाके में खाद्य की तलाश में जंगली हाथी का एक झुंड जंगल से बाहर आ गया था।

जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रहमत अली और गणेश टप्पो के रूप में की गई है। हाथी उरांग राष्ट्रीय उद्यान से निकाल कर आया था।

दोनों व्यक्तियों की मौत के बाद पीरकाटा और रतनजुली गांव में मातम का माहौल है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन जंगली हाथी भोजन की तलाश में गांव में घुस आते हैं। वन विभाग को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिसके वजह से यह हादसा जाता है। इस बीच वन विभाग की एक टीम जंगली हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में लगीं हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी