home page

जंगली हाथियों से बचाव के लिए लगाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

 | 
जंगली हाथियों से बचाव के लिए लगाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत


गोलाघाट (असम), 15 जुलाई (हि.स.)। असम के नुमलीगढ़ के माधवपुर गांव में एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई।

आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, माधवपुर निवासी भाईटी ओरांग ने जंगली हाथियों से अपने घर की सुरक्षा के लिए घर की चारदीवारी के आसपास बिजली करंट का तार लगाया था। इसी करंटयुक्त तार की चपेट में आने से उनकी पुत्री दिबिका ओरांग तथा एक अन्य बच्चा हिमांशु खेड़िया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश