सिलचर चोरी मामले में दो गिरफ्तार, मोबाइल फोन और सोने के आभूषण बरामद
| Sep 2, 2026, 17:19 IST
कछार (असम), 02 सितंबर (हि.स.)। सिलचर थाना केस संख्या 786/2026 में चोरी में संदिग्ध संलिप्तता की सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राहुल सरकार और आरिफ उद्दीन लस्कर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, सोने की पांच जोड़ी बालियां, पांच अंगूठियां और एक ई-रिक्शा चार्जर बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को बरामद सामान के साथ थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

