home page

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, सिलचर में दो गिरफ्तार

 | 
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, सिलचर में दो गिरफ्तार


कछार (असम), 10 अगस्त (हि.स.)। असम के सिलचर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिजीत डे (44) और देबातोष भट्टाचार्य (52) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने कथित तौर पर खुद को रेलवे से जुड़ा अधिकारी बताकर नौकरी के इच्छुक युवाओं से 35 से 40 हजार रुपये तक अग्रिम राशि ली थी। सिलचर के तारापुर स्थित एक मैरिज हॉल में रेलवे वेयरहाउस कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर के दौरान कथित ठगी का मामला सामने आया।

प्रारंभिक जांच में गुवाहाटी के नूनमाटी निवासी धन कुमार डेका का नाम कथित मुख्य सूत्रधार के रूप में सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश