काटीगोरा में 124 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
कछार (असम), 28 जुलाई (हि.स.)। कछार जिले के काटीगोरा पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 124 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कछार पुलिस मुख्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजीकरण संख्या एएस-07क्यू-9101 वाला एक वाहन सिलचर से कलाइन की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-06 के रास्ते जा रहा है। सूचना के आधार पर काटीगोरा पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान चलाया और संबंधित वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से 10 साबुनदानियों में छिपाकर रखे गए 124 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद मादक पदार्थ, वाहन तथा गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए काटीगोरा थाना लाया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

