home page

लखीमपुर के जेल रोड पर धू-धू कर जला पाइप से लदा ट्रक

 | 
लखीमपुर के जेल रोड पर धू-धू कर जला पाइप से लदा ट्रक


लखीमपुर (असम), 25 अगस्त (हि.स.)। असम के लखीमपुर स्थित जेल रोड पर मंगलवार को पाइप से लदा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ट्रक में अचानक आग लगी। आग तेजी से फैलने से ट्रक में लदे पाइप भी इसकी चपेट में आ गए। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश