200 बोरी सरकारी चावल से भरा ट्रक जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, 16 जुलाई (हि.स.)। सरकारी राशन के चावल की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बशिष्ठ पुलिस ने बुधवार को 200 बोरी सरकारी चावल से लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया। मामले में आसुरुद्दीन मियां नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह उचित मूल्य की दुकानों से सरकारी चावल की प्रत्येक बोरी के बदले 500 रुपये देकर उसे अवैध रूप से खरीदता था। इसके बाद बरपेटा के तस्करों के माध्यम से उसी चावल को मेघालय के एक गिरोह को 1,000 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।
पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

