राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
गुवाहाटी, 31 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में खेत्री थानांतर्गत इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 की अवस्था काफी जर्जर है । जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसकी वजह से सोमवार तड़के सामान लेकर जा रहा एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं बीती रात भी एक भयावह सड़क हादसे में छह लोगों की मौत एवं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आज सुबह धूपगगुडड़ी इलाके में दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम की मदद से ट्रक को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया। हालांकि, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
ज्ञात होगी कि बीती रात सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे की वजह से एक ट्रैवेलर बस ट्रक से जा टकरायी थी। जिसकी वजह से ट्रैवेलर के ड्राइवर समेत 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने बीती राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल गेट पर वाहनों से टैक्स वसूला जाता हैं लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्म को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाता है। अगर समय रहते राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले समय में जान माल का भारी नुकसान हो सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

