home page

त्रिपुरा में स्नातकोत्तर शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

 | 
त्रिपुरा में स्नातकोत्तर शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी


अगरतला, 29 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में स्नातकोत्तर शिक्षकों की भर्ती के लिए त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड (टीआरबीटी) ने चयन परीक्षा (एसटीपीजीटी) की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर शिक्षकों के चयन के लिए अधिसूचना जारी होने की जानकारी देते हुए योग्य उम्मीदवारों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीआरबीटी की ओर से जारी अधिसूचना के तहत पात्र अभ्यर्थी स्नातकोत्तर शिक्षकों के चयन के लिए आयोजित होने वाली एसटीपीजीटी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता संबंधी शर्तों और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी गई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश