home page

विहिप के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा

 | 
विहिप के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा


अगरतला, 29 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को सेवाधाम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गुवाहाटी क्षेत्र के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सेवाधाम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनके साथ अभिवादन एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश