भाजपा ने अभिषेक देबराय को त्रिपुरा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया
अगरतला, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधायक अभिषेक देबराय को त्रिपुरा राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने राजीव भट्टाचार्य की जगह ली है। नेतृत्व में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब भाजपा पूर्वोत्तर में अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
इस नियुक्ति की घोषणा 28 मई को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नई दिल्ली में दी। पार्टी ने बताया कि इस फैसले को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंजूरी दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
भाजपा विधायक अभिषेक देबराय पर पार्टी काे उम्मीद है कि वे राज्य में होने वाली प्रमुख राजनीतिक गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों से पहले त्रिपुरा में पार्टी संगठन का नेतृत्व करेंगे।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

