त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष ने अपने असम समकक्ष से की शिष्टाचार भेंट
| Jul 7, 2026, 18:04 IST
गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रामपद जमातिया ने मंगलवार को असम विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास से विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों विधानसभा अध्यक्षों के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ तथा संसदीय कार्यप्रणाली और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

