home page

वीरांगना सती साधनी को श्रद्धांजलि, सुतिया छात्र संघ के मुख्यालय व छात्रावास का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 | 
वीरांगना सती साधनी को श्रद्धांजलि, सुतिया छात्र संघ के मुख्यालय व छात्रावास का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन


गुवाहाटी, 20 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को वीरांगना सती साधनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुवाहाटी में सदौ असम सुतिया छात्र संघ के नवनिर्मित मुख्यालय तथा सुतिया समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से स्थापित एक आधुनिक छात्रावास का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर असम के युवाओं को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से समृद्ध बनाना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित, सक्षम और जागरूक युवा समाज ही विकसित असम की मजबूत नींव है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से शिक्षा के महत्व को समझने और नई पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

डॉ. सरमा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की शैक्षणिक और सामाजिक पहलें सुतिया समुदाय सहित राज्य के सभी युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेंगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश