home page

गुवाहाटी में चलती गाड़ियों पर गिरा विशाल पेड़, कई लोगों के घायल होने की आशंका

 | 
गुवाहाटी में चलती गाड़ियों पर गिरा विशाल पेड़, कई लोगों के घायल होने की आशंका


गुवाहाटी, 15 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के उजान बाजार स्थित सती राधिका उद्यान के समीप बीती रात एक भीषण हादसा हुआ, जब एक विशाल पेड़ अचानक चलती गाड़ियों पर गिर पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे उस समय वहां से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घायलों की सही संख्या की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश