home page

बिलासीपाड़ा में पेड़ गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल

 | 
बिलासीपाड़ा में पेड़ गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल


धुबड़ी (असम), 09 नवंबर (हि.स.)। असम के धुबड़ी जिले के बिलासीपाड़ा के डुबाचुरी द्वितीय खंड में एक दर्दनाक हादसे में पेड़ के नीचे दबकर ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने आज बताया कि सड़क किनारे स्थित एक पेड़ को काटा जा रहा था। इसी दौरान पेड़ अचानक ई-रिक्शा पर गिर पड़ा। हादसे में चालक कोहिनूर इस्लाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरोप है कि आसार उद्दीन नामक एक शिक्षक द्वारा बिना पर्याप्त सावधानी बरते पेड़ काटा जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना में घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक के परिजनों ने मामले की जांच की मांग करते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच की मांग को देखते हुए घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू करने की प्रक्रिया अपनाई है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश