छयगांव में पेड़ गिरने से युवक की मौत
| Apr 21, 2026, 11:42 IST
कामरूप (असम), 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के छयगांव के गाछगुमी क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां बीती रात बिहू कार्यक्रम का आनंद ले रहे एक युवक की पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई।
मृत युवक की पहचान जामबारी निवासी भास्कर कलिता के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्तर पर आयोजित बिहू समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात तेज आंधी-तूफान के दौरान एक पेड़ की डाल अचानक टूटकर युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

