home page

पश्चिम बंगाल के पर्यटक पर तवांग के बुद्ध पार्क से पवित्र वस्तुएं चुराने का आरोप

 | 

इटानगर, 05 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के एक पर्यटक जोड़े को अरुणाचल प्रदेश के तवांग स्थित बुद्ध पार्क से पवित्र वस्तुएं चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कारवाई शुरू किया गया है।

तवांग पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर नियी अंगू ने आज बताया कि घटना 3 मार्च को हुई थी और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएसपी तासो काटो के नेतृत्व में एक टीम ने तवांग के सभी होटलों और होमस्टे में दंपति की तलाशी शुरू की।

पुलिस ने बुधवार सुबह एक होमस्टे से आरोपितों का पता लगाने में सफल रही। तलाशी अभियान के दौरान, अधिकारियों ने चोरी की गई सभी वस्तुएं बरामद कर लीं, जिनमें बुद्ध प्रतिमा, टिंग्शा झांझ और दो धातु के घी के दीपक शामिल हैं।

सामान बरामद होने के बावजूद, बुद्ध पार्क गोम्पा प्रशासन ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की और न ही एफआईआर दर्ज की। पार्क के कार्यवाहक भिक्षु ने पर्यटक को उसकी गलती स्वीकार करने और भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने का आश्वासन देने के बाद क्षमा कर दिया। जिसके बाद दोनों रिहा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति से एक लिखित वचन लिया गया है, जिसमें उसे भविष्य में इसी तरह का अपराध करने पर गंभीर कानूनी परिणामों की चेतावनी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी