home page

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा को कराया बंद

 | 
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा को कराया बंद


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा को कराया बंद


गुवाहाटी, 31 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के बाहरी इलाके में स्थित नजीराघाट टोल प्लाजा को स्थानीय दल- संगठनों ने सोमवार को बंद कर दिया। उल्लेखनीय है कि बीती रात क्षेत्री थाना क्षेत्र इलाके में ट्रक और ट्रैवलर बस के बीच में टक्कर में सात लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद से ही स्थानीय लोगों और स्थानीय दल- संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और टोल गेट के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को असम छात्र संघ की डिमोरिया शाखा, ऑल असम ट्राइबल संघ की सोनापुर शाखा के अलावा स्थानीय लोगों ने नजीराघाट पहुंचकर टोल गेट पर धन संग्रह करने पर पूरी तरह रोक लगा दी। टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत पूरी तरह नहीं करता तब तक राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों का टोल वसूलने नहीं दिया जाएगा । स्थानीय संगठन व स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए टोल प्लाजा के कर्मियों ने वाहनों से टोल टैक्स वसूलना बंद कर दिया । तनाव को देखते हुए टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी