home page

असम के राइदांग चाय बागान में बाघ का आतंक, एक श्रमिक घायल

 | 
असम के राइदांग चाय बागान में बाघ का आतंक, एक श्रमिक घायल


तिनसुकिया (असम), 11 अप्रैल (हि.स.)। दुमदुमा के राइदांग चाय बागान में बाघ के प्रवेश से इलाके में दहशत फैल गई है। बाघ की मौजूदगी के कारण श्रमिकों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, बाघ के हमले में एक चाय बागान श्रमिक घायल हो गया। घायल श्रमिक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बाघ को वापस जंगल की ओर खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि आगे किसी प्रकार की घटना न हो।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश