home page

मानस राष्ट्रीय उद्यान में सड़क पर सोता दिखा बाघ

 | 
मानस राष्ट्रीय उद्यान में सड़क पर सोता दिखा बाघ


मानस राष्ट्रीय उद्यान (असम), 12 अप्रैल (हि.स.)। असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघ के सड़क के बीचों-बीच सोते हुए दिखाई देने से पर्यटकों के बीच उत्सुकता का माहौल बन गया।

यह घटना उद्यान के बांसबाड़ी रेंज से मथनगुड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह सामने आई, जहां बाघ सड़क पर शांत अवस्था में आराम करता नजर आया।

मौके पर मौजूद पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। जंगल के इस अनोखे और शांत दृश्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वन विभाग की ओर से बताया गया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश