home page

लाहोवाल में तीन युवकों पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

 | 
लाहोवाल में तीन युवकों पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल


डिब्रूगढ़ (असम), 23 जुलाई (हि.स.)। असम के लाहोवाल के घोड़ामारा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने तीन युवकों पर गोलीबारी कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक लग्जरी वाहन में सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके पैरों में गोली मारकर फरार हो गए।

घायलों की पहचान रंटू गोगोई, दीपज्योति गोगोई और मिथु गोगोई के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में डिब्रूगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश