तीन वर्षीय स्नातक डिग्री से भी दे सकेंगे एपीएससी-यूपीएससी की परीक्षा: शिक्षामंत्री पेगू
| Jul 13, 2026, 15:15 IST
गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। असम के शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि एपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए चार वर्षीय स्नातक डिग्री अनिवार्य नहीं होगी।
विधानसभा में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद सामान्य स्नातक डिग्री का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। केवल वे छात्र-छात्राएं जो ऑनर्स विद रिसर्च या शोध आधारित उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें चौथे वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा करना होगा।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

