चोरी के मामले में तीन मुख्य आरोपित गिरफ्तार, 80 हजार रुपये बरामद
| Jul 31, 2026, 18:21 IST
गुवाहाटी, 31 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत दिसपुर थाना की ईजीपीडी टीम ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद बरामद कर जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ससल निवासी बिक्रम बोड़ो (24), सिक्स माइल निवासी राहुल स्वर्गियारी (23) और द्वारका नगर निवासी बिश्वजीत राय (27) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

