home page

सड़क दुर्घटना में डकैती का आरोपित घायल

 | 
सड़क दुर्घटना में डकैती का आरोपित घायल


सड़क दुर्घटना में डकैती का आरोपित घायल


नगांव (असम), 16 मई (हि.स.)। नगांव जिले के मोरीकलंग इलाके में हाल में हुई डकैती के एक मामले में शामिल मुख्य आरोपित बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात पुलिस मोरीकलंग इलाके में हुई डकैती मामले में शामिल मुख्य आरोपित रजीबुल इस्लाम को एक वाहन से ले जा रही थी । डकैती के दौरान लूटी गई सोने की चेन तलाश करने जा रही पुलिस की वाहन अन्य एक वाहन से जा टकराई । जिसमें रजीबूल इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में नगांव चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे में पुलिस अधिकारी विमान गोगोई सहित दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। रजीबुल का दोनों पैर और एक हाथ सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से कुचल गया है। वहीं, इस हादसे में एक पुलिस अधिकारी और दो पुलिसकर्मी समेत कुल तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं।पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।उल्लेखनीय है कि बीते 25 अप्रैल को रजीबुल इस्लाम लखीमपुर से आकर नगांव में डकैती की घटना को अंजाम दिया था । डकैती के दौरान रजीबुल द्वारा राड से किए गए हमले में रूपरेखा भुइयां सैकिया नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। दो दिन पूर्व इलाज के दौरान रूपरेखा भुइयां की अस्पताल में मौत हो गई। रजीबुल को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरुणाचल प्रदेश के लेखापानी इलाके से गिरफ्तार किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी