गुवाहाटी में चोरी के सामान के साथ तीन कथित चोर गिरफ्तार
| Sep 20, 2026, 17:18 IST
गुवाहाटी, 20 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में तीन कथित चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हाथीगांव, पानबाजार और वशिष्ठ इलाके में की।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जियाउर रहमान उर्फ केले, भोला गोवाला और विकास दास के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन और दो चोरी की वाहन बैटरियां बरामद की हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले डबल-एंडेड स्क्रूड्राइवर और रिंग रिंच भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपित शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल थे या नहीं।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

