home page

कांगपोकपी में टायर वर्कशॉप जलाने की कोशिश मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

 | 
कांगपोकपी में टायर वर्कशॉप जलाने की कोशिश मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार


इंफाल, 27 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने कांगपोकपी जिले के डैली गांव में एक टायर वर्कशॉप को जलाने की कोशिश से जुड़े मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को जानकारी दी कि यह कार्रवाई कांगपोकपी थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई जांच के बाद की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंगमिनहाओ लोटजेम, साटगौलाल सिटलहौ और सेइगुनलाल लांगहल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपित उक्त वर्कशॉप में आग लगाने की साजिश में शामिल थे। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश