बिजली गिरने से लखीमपुर में तीन लोगों की मौत
| Jun 26, 2026, 19:22 IST
लखीमपुर (असम), 26 जून (हि.स.)। असम के लखीमपुर जिले में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग खेत में हल चलाने के दौरान अचानक बिजली गिरने की घटना की चपेट में आ गए। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

