home page

ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

 | 

मोरीगांव (असम), 15 नवंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड थाना के समीप हुए सड़क हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने रविवार को बताया कि आज जागीरोड इलाके में स्थित रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा (एएस-21ईआर 2984) दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ई-रिक्शा पलट जाने की वजह से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमीकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी मिल पायी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी