ग्वालपाड़ा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत
| May 29, 2026, 14:42 IST
ग्वालपाड़ा (असम), 29 मई (हि.स.)। असम के ग्वालपाड़ा जिले के गोरैमारी इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि शौचालय के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कृष्ण दास, विष्णु दास और यशोक राभा के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

