home page

(अपडेट) सड़क हादसे में तीन युवतियों की मौत

 | 
(अपडेट) सड़क हादसे में तीन युवतियों की मौत


(अपडेट) सड़क हादसे में तीन युवतियों की मौत


(अपडेट) सड़क हादसे में तीन युवतियों की मौत


गुवाहाटी, 26 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के चांदमारी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में तीन युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के 3.30 बजे मटघरिया के गेट अस्पताल के समीप खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (एएस-01जीपी-0562) द्वारा ठोकर मारे जाने की वजह से कार में सवार दो युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवती ने दुर्घटना के कुछ समय बाद दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान ग्वालपाड़ा की पूजा शाह और चराईदेव जिले की आकांक्षा सैकिया के रूप में की गई है। हालांकि अन्य एक युवती की अंतिम सूचना मिलने तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि कार एक युवक चल रहा था जो घटना स्थल से दुर्घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार