home page

गोलाघाट में पुलिस हिरासत से तीन आरोपित फरार, ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपित भी शामिल

 | 

गोलाघाट (असम), 25 जुलाई (हि.स.)। असम के गोलाघाट जिले में पुलिस हिरासत से तीन आरोपितों के फरार होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आज बताया कि फरार आरोपितों में चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले का मुख्य आरोपित नाजिबुर रहमान भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, नाजिबुर रहमान के साथ रूपम कलिता और अजय कलिता नामक दो अन्य विचाराधीन कैदी शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। इसी दौरान तीनों पुलिस की निगरानी से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि फरार होने के दौरान आरोपित पुलिस की मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही, पुलिस हिरासत से आरोपितों के फरार होने के मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश