home page

असम में कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में शामिल

 | 
असम में कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में शामिल


गुवाहाटी, 05 मार्च (हि.स.)। असम की राजनीति में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस के तीन विधायक- शशिकांत दास, बसंत दास और कमलाक्ष दे पुरकायस्थ- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता देबान ध्रुवज्योति मरल ने बताया कि रहा के विधायक शशिकांत दास, मंगलदै के विधायक बसंत दास और उत्तर करीमगंज के विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम को राज्य में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों ने गुरुवार को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस कदम से राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की राजनीतिक स्थिति और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम से राज्य की राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश