आज भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के तीन विधायक
| Mar 5, 2026, 09:24 IST
गुवाहाटी, 05 मार्च (हि.स.)। असम की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। कांग्रेस के तीन विधायक आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले हैं।
भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में रहा के विधायक शशिकांत दास, मंगलदै के विधायक बसंत दास तथा उत्तर करीमगंज के विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ के नाम शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार ये तीनों विधायक आज औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से असम की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है और कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।
हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

