home page

गुवाहाटी के चिल्ड्रेन्स होम से भागे तीन बच्चे न्यू बंगाईगांव में बरामद

 | 

गुवाहाटी, 18 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के बेतकुची स्थित एक चाइल्ड-केयर सेंटर से भागे तीन बच्चों को मंगलवार सुबह न्यू बंगाईगांव गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, न्यू बंगाईगांव जीआरपी ने बच्चों को ढूंढने के बाद उनसे पूछताछ की। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बेतकुची स्थित चाइल्ड-केयर सेंटर ‘इला स्नेहालय’ से भागे थे। यह सेंटर मुश्किल परिस्थितियों में फंसे बच्चों की देखभाल के लिए संचालित किया जाता है और ‘स्नेहालय नेटवर्क’ के तहत काम करता है।

बच्चों ने पुलिस को बताया कि सेंटर में उनके साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वे वहां से भाग निकले। हालांकि, मारपीट के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस बच्चों के सेंटर से भागने की परिस्थितियों और उनके द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय