रूपहीहाट में ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़े तीन गो-चोर
| Apr 20, 2026, 15:56 IST
नगांव (असम), 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले के रूपहीहाट में सोमवार को ग्रामीणों ने पीछा कर तीन कथित गो-चोरों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित चोरी किए गए मवेशियों को वाहन में लोड करने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने कथित तौर पर गो-चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

