home page

सर्थेबाड़ी में 24 घंटे के भीतर तीन शातिर चोर गिरफ्तार

 | 
सर्थेबाड़ी में 24 घंटे के भीतर तीन शातिर चोर गिरफ्तार


नलबाड़ी (असम), 19 अगस्त (हि.स.)। सर्थेबाड़ी पुलिस ने न्यू बाजार स्थित एक दुकान में हुई चोरी के मामले में 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुकीब अली, नितुल अली और रहीम अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लाख रुपये से अधिक कीमत के चोरी किए गए बड़ी मात्रा में कांसे के बर्तन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को न्यू बाजार की एक दुकान में चोरी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी के सामान के साथ वारदात में इस्तेमाल एक वाहन भी जब्त किया।

चोरी की घटना में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश