home page

गुवाहाटी में अवैध झांडी मुंडी जुआ अड्डे पर छापा, तीन गिरफ्तार

 | 
गुवाहाटी में अवैध झांडी मुंडी जुआ अड्डे पर छापा, तीन गिरफ्तार


गुवाहाटी, 06 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी पुलिस ने अवैध रूप से झांडी मुंडी जुआ संचालित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात बालुघाट के कामरूपकाटा इलाके में की गई।

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, ईस्ट गुवाहाटी पुलिस जिला (ईजीपीडी) की एक टीम ने बशिष्ठ पुलिस थाने के नेतृत्व में उक्त स्थान पर छापेमारी की और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नलबाड़ी निवासी दीपक शर्मा (35), बशिष्ठ निवासी नारायण कलिता (33) और कृष्णा राजखोवा (32) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से एक झांडी मुंडी बोर्ड, छह पासे, एक पासा बॉक्स, तीन मोबाइल फोन और 2,000 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश