home page

नुमलीगढ़ में वन विभाग की गोलीबारी, तीन कथित बालू माफिया घायल

 | 
नुमलीगढ़ में वन विभाग की गोलीबारी, तीन कथित बालू माफिया घायल


गोलाघाट (असम), 01 अगस्त (हि.स.)। गोलाघाट जिले के नुमलीगढ़ के श्यामरायपुर क्षेत्र में आधी रात वन विभाग की कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में तीन कथित बालू माफिया घायल हो गए।

घायलों की पहचान बिष्णु साह, बिकास ओरांग और इमताजुल अहमद के रूप में हुई है। तीनों को उपचार के लिए गोलाघाट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में गंभीर रूप से घायल इमताजुल अहमद को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

घटना के कारणों और वन विभाग की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। मामले की जांच जारी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश