गुवाहाटी के बालाजी मंदिर में चोरी, नकदी समेत कई सामान ले उड़े चोर
| Jul 9, 2026, 17:34 IST
गुवाहाटी, 09 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के बालाजी मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के प्रबंधकों ने आज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर मंदिर से नकदी सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गड़चुक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

