डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर सीएम सरमा ने दी श्रद्धांजलि
गुवाहाटी, 08 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को महान गायक, संगीतकार और सांस्कृतिक हस्ती डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका असम के लिए केवल एक नाम नहीं, बल्कि विश्वविख्यात व्यक्तित्व और अपने आप में एक विशाल संस्था थे। उन्होंने कहा कि जब तक ब्रह्मपुत्र की धारा बहती रहेगी और बिहू असमिया समाज के रग-रग में प्रवाहित होता रहेगा, तब तक असम के लोगों के मन-मस्तिष्क को भूपेंद्र-ज्योति की रचनाएं आलोकित करती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. भूपेन हजारिका की विरासत असम के लिए सदैव जीवंत रहेगी। मुख्यमंत्री ने उनके जीवन की कुछ स्मृतियों को याद करते हुए असमवासियों की ओर से महान कलाकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

