home page

बिन्नाकांदी में बदरुद्दीन अजमल की सभा में तनावपूर्ण स्थिति

 | 
बिन्नाकांदी में बदरुद्दीन अजमल की सभा में तनावपूर्ण स्थिति


हैलाकांदी (असम), 25 मार्च (हि.स.)। बदरुद्दीन अजमल की सभा के दौरान बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब स्थानीय लोगों ने लंबे समय से लंबित एक नागरिक समस्या को लेकर नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान में देरी को लेकर लोगों में असंतोष व्याप्त था।

सभा के दौरान स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे पर अजमल से सीधे जवाब-तलब किया, जिससे कुछ समय के लिए माहौल गरम हो गया। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश